khabar abhi tak

सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच से धुआं निकला, ब्रेक वाइंडिंग जाम होने से रुकी रही ट्रेन, फाटक पर वाहनों की लंबी कतार लगी

जबलपुर. सिंगरौली से मदन महल (जबलपुर) जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार 20 अक्टूबर सुबह सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के  एस-1 कोच के निचले हिस्से से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कम्प मच गया. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा और सुधारात्मक उपाय किये, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई.

ट्रेन नंबर 11652 सुबह करीब 10:45 बजे रेलवे फाटक क्रमांक 336/एसपीएल/3टी से लगभग 15 कदम आगे खड़ी हुई थी। एस1 कोच से धुआं निकलने पर कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। ट्रेन करीब 13 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन रुकने के दौरान रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ देर दिक्कत हुई। सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के मुताबिक ट्रेन की ब्रेक वाइंडिंग में गड़बड़ी हो गई थी, जिससे धुआं निकला। इसी वजह से ट्रेन रोकी गई थी। हालात संभालने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak