पुलिस के अनुसार विजय यादव नामक युवक मोटर साइकल से बरगी होते हुए धूमा जाने निकला, सुबह दस बजे के लगभग जब वह धूमा की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान पीछे से आए पिकअप वाहन के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे विजय बाइक सहित गिर गया, वहीं बाइक का अगला हिस्सा पिकअप में फंस गया और वे फंसकर घिसटते हुए चला गया। बाइक सवार युवकं को पिकअप में फंसकर घिसटते देख चीख पुकार मच गई, इस बीच कुछ लोगों ने पिकअप वाहन को रोकने के लिए शोर मचाते हुए पीछा किया तो चालक पिकअप वाहन छोड़ाकर भाग निकला। लोगों ने घायल विजय को निकालकर पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर विजय की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के समय दोनों वाहन किस दिशा में जा रहे थे और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।