khabar abhi tak

भंडारा टैक्स : पांच हजार रूपयों की मांग, नहीं मिले तो चाकू घोंपा


जबलपुर।
रांझी में रविवार को भंडारा टैक्स का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चार युवक दबंगई करते हुए एक युवक से पांच हजार रूपए मांगे। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो लाठी और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में घायल को छोड़कर मौके से आरोपी भाग गए। 

रांझी पुलिस ने बताया कि आजाद नगर में रहने वाले रवि शंकर गोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेंटिंग का काम करता है। 25 अक्टूबर को रात लगभग 10 बजे दुर्गा मंदिर मरघटाई के पीछे आजाद नगर गोकलपुर में भंडारा चल रहा था। वह अपने साथी गंगा ठाकुर व बबलू तिवारी के साथ मंदिर के सामने रोड़ पर खड़ा था। तभी समीर वंशकार का लड़का यश अपनी बुलट गाड़ी से तेजी से निकला। भंडारा चलने से हम लोगों ने गाड़ी धीरे चलाने के लिये कहा। इसी बात पर यश वंशकार बोला कि हमारी मर्जी है, चाहे जैसे चलायें।ं कहकर चला गया। कुछ देर बाद समीर वंशकर अपने साथी रोहित, यश व छोटू के साथ आकर बोला कि अगर मोहल्ले में कार्यक्रम करना तो   टेक्स के रूप में 5 हजार रूपये की मांग करने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो चारों गाली गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर समीर ने डंडा से हमलाकर सिर हाथ कमर में चोट पहंुचा दी। उसकी पत्नी भारती एवं बेटा आदि एवं मोहल्ले के पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर एवं अन्य लोग बीच बचाव करने लगे तो चारों गाली गलौज करते हुये लाठी डंडों से हम सभी के साथ मारपीट करने लगे समीर ने चाकू से हमलाकर पप्पू बर्मन, अनुज कोल को चोट पहंुचा दी। यश, रोहित एवं छोटू लाठी डंडा से तथा ईंट फैंककर मारे, जिससे पत्नी बेटा, पप्पू बर्मन, अनुज कोल, मंजू गोटिया, मानसी गोटिया, नीलेश झारिया, राजेश ठाकुर, पारस यादव, सुमित नाहर को भी चोटें आईं। मारपीट कर चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak