khabar abhi tak

पति का मोबाइल लुटने से बचाने का प्रयास कर रही पत्नी का मंगलसूत्र छीना, दोनों लुटे


जबलपुर।
रिछाई वेयर हाउस के पास मंगलवार को एक दम्पति के साथ दो अज्ञात युवकों ने लूट की। लूट ऐसी हुई, जिसमें दम्पति कुछ समझ नहीं सके और उनका मोबाइल और पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर आरोपी युवक भाग गए। मामला पुलिस ने दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि बोहरीबंद निवासी सुमेर सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई वेयर हाउस के पास अधारताल में रहकर काम करता है। मंगलवार को पत्नी रश्मि लोधी के साथ पैदल रेलवे पुल के पास अपनी कम्पनी जा रहा था। वहां 2 अज्ञात लड़के खड़े थे। वे उसका मोबाइल छीनकर भागे। उसकी पत्नी उसे बचाने लगी तो दूसरे लड़के ने उसके पत्नी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूट कर उसके साथ हाथपाई कर गर्दन में चोट पहुंचा दी और दोनों भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak