khabar abhi tak

बाइक में टक्कर मारकर युवक को गोली मारी

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
भेड़ाघाट के लम्हेटा रोड पर मंगलवार देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई है, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों ने पहले अपशब्द करते हुए दूसरी बाइक को टक्कर मारी और फिर एक युवक को गोली मार दी। गोली रितिक बारी के सीने में दाहिनी तरफ लगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


चेरीताल के रहने वाले घायल रितिक बारी ने पुलिस को बताया कि वह मोमोज का ठेता लगाता है। 19 अक्टूबर की रात वह अपने साथी साहिल ठाकुर और आलोक केवट के साथ दुर्गा दर्शन करने विजय नगर गया था। वहां कुणाल राजपूत, अमन चक्रवर्ती और तनू रैकवार भी उनके साथ घूमने लगे। रात करीब 3 बजे पंचवटी भेड़ाघाट से दर्शन कर सभी तम्हेटा रोड से घर लौट रहे थे। 

रितिक का कहना था कि लम्हेटा रोड स्थित मैगी पॉइंट के पास पीछे से बाइक पर प्रशांत उर्फ निक्की, राहुत काता और राम रैकवार पहुंचे। आरोप है कि तीनों अपशब्द करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही राहुल काला ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर रितिक पर फायर कर दिया। गोली सीने में दाहिनी तरफ लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद तीनों आरोपी मोके से भाग निकले। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak