khabar abhi tak

जबलपुर : रेल मंडल की पंचम जिला स्काउट रैली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ संपन्न

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड जबलपुर मंडल की जिला रैली का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता दिनेश कुमार कला में उपस्थिति में सर्वप्रथम स्वागत गीत लोक नृत्य बच्चों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी कैंप क्राफ्ट के साथ किया गया.

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी सहायक कार्मिक अधिकारी सचिपति नंदन मंडल, विभागीय अधिकारी, मंडल के पदाधिकारी जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, संगठन आयुक्त गाइड कुमारी आरती रैकवार, ट्रेनिंग आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी पाणीग्रही, जबलपुर मंडल के सभी यूनिट लीडर नई कटनी शाखा के बच्चे उक्त कैंप में शामिल हुए. इस रैली में 130 सदस्यों ने भाग रैली को सफल बनाने में वरिष्ठ लीडर्स मनोज तिवारी, कृष्ण उपाध्याय, अनिल पाली, आशीष चौबे, रजनीश यादव, किशोर कुमार का सहयोग रहा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak