जबलपुर। दीपावली पर्व के चलते जबलपुर सहित देश भहर के रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों के संचालन में बदलाव किया गया है। 8 नवंबर को आरक्षण केंद्र की शाम की शिफ्ट बंद रहेगी। इस दौरान दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यात्रियों को आरक्षण केंद्र पर टिकट बुक कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।
हालांकि, सुबह की शिफ्ट में केंद्र रोजाना की तरह सामान्य रूप से खुला रहेगा। ऐसे में यात्रियों को आरक्षित टिकट बनवाने के लिए सुबह की शिफ्ट में ही केंद्र पहुंचना होगा। रेलवे की ओर से आठ नवंबर को दीवाली को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दीवाली के दौरान कई लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाने और यात्रा की योजना बनाने में जुटे रहते हैं।
सामान्य रूप से संचालित रहेंगे आरक्षण केंद्र
ऐसे में ट्रेनों में आरक्षित सीटों की उपलब्धता की जानकारी लेने और टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को आरक्षण केंद्र की जरूरत पड़ती है। आठ नवंबर को सुबह की शिफ्ट में आरक्षण केंद्र सामान्य रूप से संचालित होगा। इस दौरान यात्री निर्धारित समय के अनुसार केंद्र पहुंचकर आरक्षित टिकट बनवा सकेंगे। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक शाम की शिफ्ट में केंद्र बंद होने के कारण टिकट आरक्षण से संबंधित काम नहीं हो सकेंगे। रेलवे के अनुसार इस दिन स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह है कि वे आरक्षण संबंधी कार्यों के लिए सुबह की शिफ्ट का ही विकल्प चुनें।
