khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में सत्यनिष्ठा की शपथ, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल एवं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) थीम पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ नैतिक मूल्यों एवं सुशासन को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता से करने और कार्यप्रणाली में उच्च नैतिक मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने सत्यनिष्ठा आधारित कार्यसंस्कृति को संस्थागत कार्यक्षमता बढ़ाने और रेल सेवाओं के प्रति यात्रियों व आमजन का विश्वास मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak