khabar abhi tak

जबलपुर के विजयनगर में सराफा कारोबारी के बेटे अनिकेत पाटिल पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड मारी, स्कूटी में की तोडफ़ोड

 

जबलपुर। कोतवाली थानान्तर्गत साकार उदय विजय नगर में मामूली विवाद को सुलझाने पहुंचे सराफा व्यापारी के बेटे अनिकेत पाटिल व उसके दोस्तों पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना में कारोबारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

                           पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिकेत पाटिल उम्र 18 वर्ष निवासी साठिया कुआं हनुमानताल, अपने पिता शाहजी पाटिल के साथ सराफा बाजार में एसके. ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है। बीती रात लगभग 10 बजे अनिकेत अपने साथी अमन बर्मन और साहिल खान के साथ विजयनगर में बैठा हुआ था। इसी दौरान साकार उदय में रहने वाले उसके साथी हरसू जगदाले का फोन आया। हरसू ने घबराते हुए बताया कि उसकी मां के साथ पड़ोस में रहने वाले लोग गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अनिकेत अपने दोनों दोस्तों अमन और साहिल के साथ टू-व्हीलर स्कूटी पर सवार होकर तुरंत हरसू जगदाले के घर पहुंच गया। जैसे ही वे हरसू के घर के सामने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद विक्की ठाकुर, महिपाल सिंह राजपूत और उनके दो अन्य साथी आक्रामक हो गए। उन्होंने अनिकेत से कहा, तू यहां लडऩे आया और गालियां देने लगे। जब अनिकेत ने इसका विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने लोहे की रॉड से अनिकेत के पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बीच-बचाव करने आए हरसू जगदाले और अमन बर्मन को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके सिर व हाथों में गंभीर चोटें पहुंचाईं। हमले के बाद आरोपी स्कूटी में तोडफ़ोड़ करते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल अनिकेत पाटिल को पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak