khabar abhi tak

पालीटेक्निक कालेज परिसर में चाकूबाजी, रुपए न देने पर तीन बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार

 

जबलपुर। बेलबाग थानान्तर्गत पालीटेक्निक कालेज परिसर में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब शराब पी रहे तीन बदमाशों ने हर्षवर्धन सिंह चंदेल को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हर्षवर्धन यहां पर अपने दोस्त अनुज खरे से मिलने के लिए आया था, इस दौरान बदमाशों ने रुपए न देने पर हमला किया है। घायल की हालत को देखते हुए नेपियर टाउन स्थित निजी अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पर हर्षवर्धन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

                                  पुलिस के अनुसार पीएसएम क्वाटर घंटाघर निवासी हर्षवर्धन सिंह चंदेल उम्र 26 वर्ष अपने साथी समीर पोपवानी व मुक्कर खान के साथ अनुज खरे से मिलने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास गए थे। यहां पर अनुज के घर पर न मिलने पर तीनों ने फोन पर बात की तो अनुज खरे ने कहा कि 20 मिनट रुके। अनुज के कहने पर हर्षवर्धन व दोनों दोस्त रुककर अनुज का इंतजार करने लगे, इस दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउण्ड में बैठकर शराब पी रहे ललित कालोनी निवासी अभिनव यादव, आर्यन यादव व 1 अन्य युवक आया और शराब पीने के लिए हर्षवर्धन से रुपयों की मांग की। हर्षवर्धन के मना करने पर गुस्साए तीनों युवकों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया, हमले में हर्षवर्धन के शरीर पर गंभीरचोटे आई। हर्षवर्धन पर हमला होते देख दोनों दोस्तों ने बीच बचाव किया तो उन्हे खदेड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर तीनों बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों ने हर्षवर्धन को खून से लथपथ हालत में नेपियर टाउन स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवक की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak