khabar abhi tak

पत्नी ने की पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, पड़ोसियों से कहा, मेरे परिवार को बता देना, वे बच्चे को सम्हाल लेंगे

जबलपुर। गोरखपुर थानानतर्गत कैलाश पुरी गुप्तेश्वर क्षेत्र में पति नितिन जायसवाल द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट किए जाने से परेशान पत्नी संगीता जायसवाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घर में शोर व चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि नितिन खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। इस बीच हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ी पत्नी संगीता ने कहा पड़ोसियों से कहा कि मेरे परिवार को बता देना वे बच्चों को सम्हाल लेगें। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने संगीता को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी जब्त कर ली। 

                           पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाशपुरी निवासी नितिन जायसवाल पुताई का काम करता रहा, जिसकी करीब 7 वर्ष पहले संगीता जायसवाल से शादी हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा है। नितिन शराब पीने का आदी रहा, जिसके चलते वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी संगीता के साथ झगड़ा कर मारपीट करता रहा। कई बाद दोनों के बीच होने वाले झगड़े को पड़ोसियों ने बीच बचाव कर सुलझाया। बीती दोपहर भी दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ। उस वक्त तो दोनों किसी तरह शांत हो गए, लेकिन शाम फिर नितिन शराब पीकर घर आया और संगीता के साथ मारपीट कर गाली गलौज करने लगा। जिससे गुस्साई संगीता ने कुल्हाड़ी निकालकर पति नितिन के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि नितिन कमरे में खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा है। जिससे वे स्तब्ध रह गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने संगीता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। 

हाथ में कुल्हाड़ी लिए महिला बोली, मेरे परिवार वालों को बता देना-

इस बीच हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़ी संगीता ने पड़ोसियों से कहा कि नितिन गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर नितिन की हत्या कर दी है। मेरे परिवार वालों को खबर कर देना ताकि वे बच्चे को सम्हाल लें। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak