पुलिस के अनुसार ग्राम सिहुड़ी बाकल निवासी सुरेश लोधी उम्र 44 वर्ष अपनी बेटी बेटी प्रिया को बाइक में बिठाकर इमलाज मंदिर दर्शन करने के लिए घर से निकले। जब वे टहकारी मोड़ से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आई मोटर साइकल से भिड़ंत हो गई। भिडं़त में दोनों मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए, वहीं सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में सुरेश की बेटी प्रिया, दूसरी बाइक में सवार राजेश बर्मन, पत्नी विमला बर्मन व 11 साल का बेटा प्रियांशु बर्मन को गंभीर चोटें आई है। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को एम्बुलेंस से रीठी के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया इसके बाद यातायात शुरु हो सका।
Tags
katni