khabar abhi tak

जबलपुर में वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त को पुराने नौकर ने दी धमकी, 20 लाख रुपए दो, नहीं तो बदनाम कर देंगे..!

जबलपुर। जबलपुर में वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ अपर आयुक्त सपन कुमार सोनटके को उनके पुराने नौकर मंजू यादव ने फोन करके धमकी दी कि 20 लाख रुपए दो, नहीं तो बदनाम कर देगें। सपन कुमार ने जब मंजू यादव की धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो उनके परिचितों को भी फोन करके बदनाम करने की धमकी देने लगा। इस मामल की शिकायत मिलने पर बेलबाग पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मंजू यादव की तलाश शुरु कर दी है। 

                                  बेलबाग पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए ें अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ सपन कुमार सोनटके मूल निवासी इटारसी, वर्तमान निवासी ग्वारीघाट ने बताया कि जब वर्ष 2007 सपन कुमार ग्वालियर में सहायक आयुक्त के पदस्थ रहे। इस दौरान इस दौरान मंजू यादव निवासी भिंड, हाल निवासी ग्वालियर, उनके घर पर घरेलू काम-धाम करता रहा। इस बीच मंजू का  सहकर्मियों व व्यापारियों से मेल-जोल बढ़ गया। साल 2009 में सपन कुमार का ग्वालियर से ट्रांसफर हो गया और इसके बाद दोनों के बीच 16-17 साल तक कोई संपर्क नहीं रहा। बीती 27 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच, जब अपर आयुक्त सपन कुमार घमापुर चौक से अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे, तभी उनके और उनके परिचित रवि के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला कोई और नहीं, वही पुराना घरेलू नौकर मंजू यादव था। फोन पर  मंजू ने सपन कुमार को धमकाते हुए कहा कि मुझे 20 लाख रुपए दे दो या फिर मेरे नाम एक शानदार मकान दिला दो, यदि मांग पूरी नहीं की, तो तुम्हारी झूठी शिकायतें कर-कर के तुम्हारी नौकरी और समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगे! इसके बाद आरोपी मंजू यादव ने अपर आयुक्त और उनके परिचित रवि के मोबाइलों पर धमकियां दी। लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर अपर आयुक्त ने बेलबाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बेलबाग थाना पुलिस ने मंजू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2) और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(1) के तहत संगीन अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी मंजू यादव की तलाश में ग्वालियर व भिंड के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak