khabar abhi tak

WCR के 284 स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने चला विशेष अभियान

एक माह में 9,850 जल बूथों/नलों की सफाई, 893 जल नमूनों की जांच

जबलपुर. यात्रियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल द्वारा स्टेशनों पर जल गुणवत्ता निगरानी एवं स्वच्छता संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक माह में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों के 284 स्टेशनों पर पेयजल स्रोतों की सफाई, जलाशयों के रखरखाव, पाइपलाइन मरम्मत तथा जल नमूनों की जांच का कार्य किया गया।

अभियान के दौरान 9,850 जल नलों एवं वाटर बूथों तथा 1,086 जल टंकियों की सफाई की गई। आवश्यकता अनुसार 130 स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत/परिवर्तन किया गया। जल गुणवत्ता की निगरानी हेतु 893 नमूनों की जांच कराई गई, जिनमें कोई भी नमूना असफल नहीं पाया गया।

मंडलवार आंकड़ों के अनुसार जबलपुर मंडल में 114 स्टेशनों पर 654, भोपाल मंडल में 88 स्टेशनों पर 164 तथा कोटा मंडल में 82 स्टेशनों पर 75 जल नमूनों की जांच की गई। तीनों मंडलों में कुल 1,002 मानव-दिवस लगाकर जल आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित किया गया। पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जल गुणवत्ता की नियमित जांच एवं आवश्यक रखरखाव कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak