khabar abhi tak

ट्रक-बुलेरों में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, महिलाएं, बच्चे भी शामिल,

छतरपुर। छतरपुर के चौका गांव के पास आज शाम ट्रक व बुलेरों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर को गंभीर चोटें आई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस अधिकारियों को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल ड्राइवर छोटू रैकवार को जिला अस्पताल पहुंचाया है। 

                              पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोग बुलेरों से भागवत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। बुलेरों चालक छोटू जब ग्राम चौका से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों इतनी भीषण भिड़ंत हुई है कि बुलेरों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बुलेरों में सवार बिजावर निवासी दौलत रैकवार, बीना रैकवार, श्याम बाई रैकवार, संजय रैकवार और कौशल्या रैकवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने बुलेरों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak