khabar abhi tak

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

जबलपुर/भोपाल. जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस व मालवा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 26 सितंबर से इन ट्रेनों का का ठहराव भोपाल स्टेशन से समाप्त कर दिया गया है, अब ये गाडिय़ां  दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11465/11466 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस व 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

सोमनाथ एक्सप्रेस का समय

11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस: निशातपुरा पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी।

11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस: निशातपुरा पर रात 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी।

सोमनाथ एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन रहेगा।

मालवा एक्सप्रेस का समय

12919 मालवा एक्सप्रेस: निशातपुरा पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी।

12920 मालवा एक्सप्रेस: निशातपुरा पर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:35 बजे रवाना होगी। मालवा एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन होगा।

यात्रियों को स्टेशन बदलने का रखना होगा ध्यान

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया टाइम टेबल और नवीनतम जानकारी अधिकृत रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें। 26 सितंबर से इन दोनों ट्रेनों के लिए भोपाल स्टेशन की बजाय निशातपुरा स्टेशन को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनानी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak