khabar abhi tak

पलक झपकते वैन का ताला खोलकर सिगरेट के कार्टून चोरी


जबलपुर।
फेरी करके पान मसाला, सिगरेट बेचने वाली एक वेन से पलक झपकते सिगरेट भरे दो कार्टून चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दो अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई है। बेलबाग पुलिस ने बताया कि अधारताल निवासी बद्री प्रसाद पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पान मासाला एवं सिगरेट की फेरी का व्यवसाय करता है। 16 सितंबर को अपने मार्केट से लौट कर वैन क्रमांक एमपी 20 बीए 6487 से राजन टेडर्स के सामने बेलबाग थाने के बाजू से खड़ी करके अपने व्यापारिक मित्र की टू व्हीलर लेकर मुकादमगंज एक व्यापारी की दुकान गया था। जहां से लौटरक अपनी वैन देखा वैन के आगे वाली सीट में रखे 2 कार्टून गायब थे। कार्टून में विभिन्न ब्रांडों की सिगरेट कीमती लगभग 60 हजार रूपये की नहीं थी। वीडियो फुटेज देखने में 2 लड़के उसकी वैन के पास खड़े थे। उनमें से एक व्यक्ति वैन के पास जाकर किसी वस्तु से बैन का लॉक खोल कर उसकी वैन में आगे रखे दोनों छोटे छोटे कार्टून अपनी टू व्हीलर पर रख कर भागते दिख रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak