पुलिस के अनुसार रामनगर रद्दी चौकी अधारताल निवासी अलादीन अंसारी अपने बहनोई अरीफ खान, बुआ की बेटी बहन शबनम परवीन और भाई कुतुबुद्दीन अंसारी के साथ 11 वीं शरीफ में शामिल होने रिश्तेदारी में पाटन आया था। यहां पर कार्यक्रम में शामिल होकर सभी लोग दो मोटर साइकल से रात 11 बजे के लगभग जबलपुर के लिए रवाना हो गए। जब वे ग्राम तिलगवां मोड़ के पास पहॅुचे तभी पाटन तरफ से आ रहा नीले रंग का बजाज इलेक्ट्रिक आटो क्रमंाक एमपी 20 एक्स सी 1180 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही भाई कुतुबुद्दीन अंसारी व बहन शबनम बाइक सहित गिरकर आटो में फंसकर घिसटते चले गए। पीछे से आ रहे अलादीन व आरिफ ने शोर मचाते हुए पीछा किया, इस दौरान राह चलते लोग भी शोर मचाते हुए आए, इसके बाद भी आटो चालक ने गति और तेज कर दी। आगे जाकर आटो रोका, हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों की भी भीड़ एकत्र हो गई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए जबलपुर के अस्पाल पहुंचाया। वहीं पूछताछ के बाद आटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत ग्राम तिलगवां के पास बीती रात 11 बजे के लगभग मोटर साइकल सवार दो लोगों को ई-आटो ने टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही बाइक सवार गिरकर फंस गए, जिन्हे आटो चालक घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जबलपुर के अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद आटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur