khabar abhi tak

जबलपुर से दमोह जा रही कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एयर बैग खुलने से बची जान

जबलपुर। जबलपुर से दमोह जा रहा कार आज दोपहर ग्राम हर्रई सिंगौरगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार के एयर बैग खुलने के कारण सभी 5 लोगों को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित खेत में काम कर रहे लोग पहुंच गए। जिन्होने सभी लोगों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। 

                              बताया गया है कि पाटन के ग्राम नुनसर से पांच लोग कार से दमोह जाने के लिए निकले। दोपहर दो बजे के लगभग कार जब हर्रई सिंगौरगढ़ से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार को पलटते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। यहां तक कि खेत में काम कर रहे लोग भी घबरा गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया, हालांकि कार के एयर बैग खुलने के कारण किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिन्होने ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला, करीब एक घंटे बाद कार को स्टार्ट किया गया, कार चालू होने के बाद सभी लोग वापस अपने घर के लिए रवाना हो गए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak