khabar abhi tak

रेल न्यूज : अजमेर-रांची-अजमेर के बीच नई स्पेशल ट्रेन पमरे के ब्योहारी, कटनी, दमोह, सागर होकर चलेगी

जबलपुर। आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर–राँची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं ब्योहारी स्टेशनों पर ठहरेगी।

अजमेर–रांची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (9-9 फेरे)

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 02.10.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 23:05 बजे अजमेर स्टेशन से रात्रि 23:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग के रास्ते से होते हुए पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर (03:40/04:00 बजे), सोगरिया (05:25/05:35 बजे), बारां (06:18/06:20 बजे), छाबरा गूगोर (07:08/07:10 बजे), रूठियाई जंक्शन (08:40/08:42 बजे), गुना (09:10/09:20 बजे), सागर (12:50/12:55 बजे), दमोह (13:52/13:54 बजे), कटनी मुड़वारा (15:40/15:50 बजे) एवं ब्योहारी (17:35/17:40 बजे) और तीसरे दिन रविवार को सुबह 07:30 बजे रांची स्टेशन पहुँचेगी। (09 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10:50 बजे राँची स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग के रास्ते से होते हुए पश्चिम मध्य रेल के ब्योहारी (21:40/21:45 बजे), कटनी मुड़वारा (00:15/00:25 बजे), दमोह (01:40/01:42 बजे), सागर (02:45/02:50 बजे), गुना (07:25/07:35 बजे), रूठियाई जंक्शन (08:48/08:50 बजे), छाबरा गूगोर (09:08/09:10 बजे), बारां (09:53/09:55 बजे), सोगरिया (10:55/11:05 बजे), सवाई माधोपुर (13:25/13:45 बजे) और तीसरे दिन सोमवार सायं 18:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी। (09 सेवाएं)

ठहराव: किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी, लोहरदगा एवं पिस्का। 

कोच संरचना:  02 वातानुकूलित 2 टियर, 05 वातानुकूलित 3 टियर, 05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak