khabar abhi tak

' ग्लोबल कॉलेज ' में खड़े वाहनों की डिक्की पर चोरों का धावा, जेवर-मोबाइल पर हाथ मारा

फाइल फोटो

जबलपुर।
ग्लोबल कॉलेज में चल रही इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की टीसीए आईओन लेब परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों के दो पहिया वाहनों की डिक्की में चोरों ने धावा बोलकर उसमें रखे जेवर, मोबाइल और नकदी पर हाथ मारा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि वाहन पार्किंग में हुई चोरी के दौरान मौजूद गार्ड कहां गया था, जिसकी छानबीन की जा रही है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि समदड़िया कॉलोनी में रहने वाली प्राची भोसले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सहायक कृषि यंत्री नरसिंहपुर में प्रोजेक्ट कोडिनेटर के पद पदस्थ है। 24 सितंबर को इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड टीसीए आईओन लेब की परीक्षा देने ग्लोबल कालेज आई थी। उसका पेपर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक था। उसने अपना मोबाइल सेमसंग गलेक्सी व सोने का लाकेट अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख दिये थे। पेपर देने कॉलेज चली गयी थी। शाम को पेपर देकर वापस अपनी एक्टिवा के पास आई। डिक्की खोलकर देखी, उसका मोबाइल व सोने का लाकेट नहीं था। उसकी एक्टिवा के पास अन्य परिक्षार्थी मनष्वी अग्रवाल का एप्पल कम्पनी का आई फोन, यश राज प्रधान का सेमसंग, यश कुमार यादव का मोबाइल, वरध घानेकर नथिंग कम्पनी का मोबाइल, एक्सिस बैंक का एटीएम, ड्रायविंग लायसेंस, 2 आरसी कार्ड, (कार व बाईक), प्रतीक कुमार का वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, पर्स, 2 एटीएम कार्ड पंजाब एवं एसबीआई बैंक का, ड्रायविंग लायसेंस, शशांक कुशवाहा का पर्स जिसमें 1500 रूपये व चश्मा रखा था, अंचल मिश्रा के 6 हजार रूपये व क्रेडिट कार्ड को भी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak