khabar abhi tak

WCREU का प्रयास रंग लाया : पमरे में 923 एएलपी सीधे बन सकेंगे गुड्स लोको पायलट, जीएम ने दिया अनुमोदन


जबलपुर.
पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों जबलपुर, कोटा और भोपाल में रनिंग स्टाफ को आज बुधवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के प्रयास से बड़ी सफलता मिली, जब महाप्रबंधक ने गुड्स लोको पायलट पदोन्नति हेतु 923 कर्मचारियों को पदोन्नत करने हेतु अनुमोदन प्रदान कर दिया।।

पूरे पश्चिम मध्य रेलवे में गुड्स लोको पायलट की कमी के कारण रेल संचालन लगातार प्रभावित हो रहा था और स्टाफ भी लगातार परेशान था, जिसके कारण यूनियन गुड्स लोको पायलट के पदों को भरवाने हेतु लगातार मुख्यालय स्तर पर प्रयासरत थी। विगत सप्ताह यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव ने जबलपुर में मुख्यालय अधिकारियों और इससे पूर्व महाप्रबंधक से वार्ता के दौरान इस विषय को प्रमुखता से रखा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए आज मुख्यालय ने इसके आदेश जारी कर दिए।

आदेशों के अनुसार अब पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने तीनों मंडलों में ऐसे शंटर जिनकी सेवा इस पद पर तीन माह से कम है और ऐसे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट जिनकी सेवा इस पद पर दो वर्ष से अधिक की हो चुकी है और जिन्हें 60000 किमी वास्तविक गाड़ी संचालन का फुटप्लेटिंग अनुभव प्राप्त है, उन्हें सीधे गुड्स लोको पायलट के पद पर रिक्तियों के आधार पर पदोन्नत करने हेतु नियमानुसार अनुमोदन प्रदान कर दिया है। 

तीनों मंडलों में इतनी पदोन्नति

इस अनुमोदन के पश्चात जबलपुर में 410, भोपाल में 313 और कोटा में 200 सहित  कुल 923 ऐसे कर्मचारी उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पदोन्नत किए जा सकते हैं। साथ ही यूनियन की मांग पर पूर्व में जारी मंडलों में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के 1.1:1.0 को नियत रखने की शर्त भी हटा ली गई है। इन आदेशों के जारी होने से समस्त रनिंग स्टाफ में खुशी की लहर है और उन्होंने खुले मन से इस विषय पर सफलता हेतु यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव और यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak