khabar abhi tak

हर घर तिरंगा अभियान : जीआरपी स्टाफ ने रेलवे स्टेशन पर झंडा लेकर किया पैदल मार्च

जबलपुर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार 11 अगस्त को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर थाना के समस्त स्टाफ ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर प्लेटफार्म पर पैदल मार्च किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना जीआरपी जबलपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म मुसाफिरखाना पर पैदल मार्च किया गया। तिरंगा झंडा मार्च में आने-जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन जबलपुर पर टीटीई, कुली, वेन्डर, आटो चालकों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। सभी उपस्थित लोगों को अपने घर व आस-पास सम्मान सहित तिरंगा झंडा लगाने हेतु जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak