बताया गया है कि नाबालिग अपने परिजनों के साथ गुजरात काम करने गया था। जहां उसे एक नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया, जिसके चलते वह नाबालिगा को अपने गांव लेकर आ गया था। गुजरात में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ गांव पहुंची और नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद नाबालिग शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। जिसके चलते आज सुबह दस बजे के लगभग नाबालिग फिर नीमखेड़ा गांव आया और 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। नाबालिग को टॉवर पर चढ़े देख गांव के लोगों सहित परिजन पहुंच गए, सभी लोग समझाइश देते हुए नीचे आने के आग्रह करते रहे, लेकिन वह शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। यहां तक कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं था। नाबालिग करीब तीन घंटे तक टॉवर चढ़ा रहा, उसके पास मोबाइल फोन था, जिसके जरिए परिजनों से बातचीत करते हुए शादी की बात पर अड़ा रहा।
दो महीने पहले भी चढ़ा था युवक-
यह दूसरी बार है जब नाबालिग इसी जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा है। करीब दो महीने पहले भी वह इसी कारण टावर पर चढ़ा था। उस समय थाना प्रभारी और तहसीलदार की समझाइश के बाद वह नीचे आ गया था।
शादी के आश्वासन पर नीचे उतरा-
पिछली बार जब वह शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा था, तब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उसे बालिग होने पर शादी कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह नीचे उतर आया था। हालांकि, बुधवार सुबह वह एक बार फिर इसी जिद को लेकर टावर पर चढ़ गया। वे लगातार नाबालिग को नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन वह अपनी शादी की जिद पर अड़ा हुआ है।