पुलिस के अनुसार प्रियदर्शनी कालोनी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने सामने से आ रहे मोटरसाइकल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कार चालक रौंदता हुआ निकल गया। हादसे को देख राह चलते लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। लोगों ने तीनों युवकों को तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने कार सवार चालक सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस घायल युवकों के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुटी रही।
Tags
jabalpur