khabar abhi tak

' लड्डू और कल्लू ' खोंसे थे पिस्टल, भागने के पहले दबोचे गए


जबलपुर।
नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया में आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू एवं आयुष जैन कमर में पिस्टल खोंसे हुए थे। इस बात की सूचना मिलते पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस की टोह मिलते ही दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन वे पुलिस का चकमा नहीं दे सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए।

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मंगलवार की रात क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू एवं आयुष जैन नामक 2 युवक नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती तरफ अवैध हथियार लिये घूम रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना मदनमहल की संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने  घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू ठाकुर निवासी महानद्दा और आयुष जैन उर्फ कल्लू निवासी सैनिक सोसायटी बताया। तलाशी लेने आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू कमर में पिस्टल तथा आयुष जैन उर्फ कल्लू पहने हुये पेंट के पीछे वाले जेब में 1 कारतूस रखे मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak