जबलपुर। चेरीताल से बल्देवबाग की ओर टहलते जा रहे एक छात्र का मोबाइल अज्ञात मोटरसाइकिल युवकों ने छीन लिया। यह वारदात गुरूवार रात साढ़े बजे की है। मोटरसाइकिल बिना नंबर की थी। आरोपी बल्देवबाग की ओर भाग गए थे। छात्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि चेरीताल में रहने वाले दीपांश केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम कालेज में बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 13 अगस्त को रात्रि 10.30 बजे खाना खाकर पैदल टहलने निकला था। टहलते हुए कुम्हारें हेल्थ क्लब से बल्देवबाग तरफ जा रहा था। तभी पीछे से मोटरसाइकिल में दो अज्ञात लड़के आये। गाड़ी में पीछे बैठा लड़के ने उसके पीछे गर्दन पर हाथ मारा और हाथ से मोबाइल झपट्टा मार कर बल्देवबाग की ओर भाग गये। मोटर साइकिल बिना नंबर की थी। जिस लड़के ने मोबाइल झपटा था, वह कैप लगाया था। आटो से दोनो लड़कों का पीछा किया किन्तु लड़के तेजी से भाग गये।
