khabar abhi tak

गैस सिलेंडर हो रहा था लीक, लाइटर जलाते ही भड़की आग, चाय बना रही बहू व सास झुलसी, बीच बचाव में ससुर की आए चपेट में..!

दमोह। दमोह के ग्राम कुमी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब लाइटर जलाते ही लीक हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर चाय बना रही सास व बहू बुरी तरह झुलस गई। आग देख ससुर बीच बचाव करने पहुंचे तो वे भी झुलस गए। तीनों को दमोह के जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। जहां पर तीनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। सास व बहू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

                                  बताया गया है कि आज दोपहर 12 बजे के लगभग रामलाल अठ्या की पत्नी तुलसाबाई व बहू रोशनी उम्र 25 वर्ष रसोई में चाय बनाने के लिए पहुंची। बहू ने जैसे ही लाइटर जलाया तो नीचे रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई, सास व बहू कुछ समझ पाती इससे पहले तेजी से भड़की आग की चपेट में आकर सास व बहू बुरी तरह झुलस गई। दोनों की चीख पुकार सुनकर ससुल रामलाल दौड़कर पहुंच गए, जिन्होने सिलेंडर बंद कर इसके बाद पत्नी तुलसा व बहू रोशनी को बचा लिया, इस दौरान रामलाल भी झुलस गए। आग देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने किसी तरह आग बुझाई और तीनों को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तीनों को भरती कर लिया गया। घायलों को सास तुलसा व बहू रोशनी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak