पुलिस के अनुसार सुश्री जानवी मूलचंदानी उम्र 38 वर्ष निवासी नंदन विहार कालोनी गोहलपुर रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय करती हैं। बीती रात 8 बजे के लगभग जानवी गली नम्बर 21 शांतिनगर से पैदल गली नम्बर 20 शंातिनगर की ओर जा रही थी। जेसे ही वह शांतिनगर गली नम्बर 20 के कार्नर पर पहॅुची तभी एक्टिवा में 2 लड़के आये तथा पीछे बेैठे लड़के ने झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये। जानवी द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे लूट की घटना के बारे में पता चला तो उन्होने लुटेरों को पकडऩे के लिए पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग चुके थे। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur