जबलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह जबलपुर रेल मंडल में हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने वर्ष 2026 के दौरान जबलपुर रेल मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का वाचन किया तथा मंडल की प्रगति से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा ने सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, टीम भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जबलपुर रेल मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण, संरक्षा, सुरक्षा, अधोसंरचना विकास, अनुरक्षण तथा सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से राष्ट्र निर्माण एवं यात्री सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के साथ महिला कल्याण संगठन, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा एवं सदस्याएं, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरुण कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशांक गुप्ता, सीनियर डीएससी श्री मुनव्वर खान, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग) श्री अनुराग पांडे, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार साहनी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (फ्रेट एवं ई.एन.एच.एम.) श्री स्वप्निल पाटिल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नितेश कुमार सोने सहित सभी शाखा अधिकारी, रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य समारोह के अतिरिक्त जबलपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे विद्यालयों, डिपो तथा रेलवे कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
