khabar abhi tak

सांदीपनी स्कूल 10 किमी दूर शिफ्ट करने से भड़के छात्र, जबलपुर-दमोह मार्ग पर किया जाम लगाकर किया प्रदर्शन

 जबलपुर। जबलपुर के पाटन में संदीपनी स्कूल को 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में शिफ्ट किए जाने से छात्र भड़क गए। आक्रोशित छात्रों ने आज जबलपुर-दमोह रोड पर चकाजाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि इतनी दूर स्कूल शिफ्ट किया जा रहा है वे कैसे जाएगें। छात्रों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे, जिन्होने समझाइश देते हुए छात्रों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। 

बताया गया है कि पाटन में लंबे समय से संचालित संदीपनी स्कूल को स्कूल शिक्षा विभाग ने 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में शिफ्ट कर दिया है। स्कूल को शहर से दूर शिफ्ट किए जाने की खबर लगते ही छात्रों व उनके अभिभावकों ने विरोध शुरु कर दिया। जिसके चलते आज जबलपुर-दमोह रोड पर चकाजाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। छात्रों का कहना है कि पाटन में स्कूल संचालित होने से आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आवागमन आसान था। अब स्कूल सकरा में शिफ्ट होने से गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों के सामने रोज स्कूल आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है। छात्रों के पाटन चौराहे पर प्रदर्शन के कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना।

छात्रों ने कहा विरोध करने पर टीसी देने की धमकी दे रहे-

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि जब छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तब स्कूल के कुछ शिक्षक उनके पास पहुंचे और धमकी दी कि प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टीसी दे दी जाएगी और फेल कर दिया जाएगा। छात्रों का कहना है कि इस तरह धमकी देकर उन्हें विरोध करने से रोकने की कोशिश की जा रही है। 

छात्रों के लिए बसों की सुविधा दी जाएगी-

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि छात्रो के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल से चर्चा की गई। जिसमें कहा गया है कि छात्रों को स्कूल जाने के लिए जल्द ही बसों की व्यवस्था की जाएगी। ताकि छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak