khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे के WSEC हाई स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा संचालित शाला डब्ल्यू.एस.ई.सी. हाई स्कूल में शनिवार 25 जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।  

महिला कल्याण संगठन पश्चिम मध्य रेल मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा, विशेष अतिथि डॉ प्रीति दीक्षित, स्कूल प्रभारी श्रीमती मरियम खान व श्रीमती दर्शिता श्रीवास्तव मैम ने विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्रा अवनी धनोपिया व अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं ने मॉडल के द्वारा पेड़ों के महत्व को दर्शाया पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं ग्लोबल वार्मिंग के मॉडल प्रदर्शित किए गए छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन के माध्यम से पेड़ों का महत्व व उपयोगिता बताई गई। छात्रों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए अध्यक्षा श्रीमती पूनम खत्री तलरेजा ने प्रेरक भाषण दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पेड़ों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, बताना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak