![]() |
| एआई आधारित फोटो |
जबलपुर। विजयनगर के एक जिम में कसरत कर रहे युवक को उसके दोस्त ने फोन करके ट्रायंगेल पार्क के पास बुलाया। पार्क के पास दोस्त और उसके साथियों ने उसके मुंह पर बंदूक की बट मारी, चाकू, हंसिया से वार किए और अगुवा करते हुए उसे दोपहिया में बिठा लिया। शैल्बी अस्पताल के सामने उसे मौका मिला और वह चलती दोपहिया से कूद गया और भागकर अस्पताल के अंदर घुस गया। इस दौरान आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करते रहे।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती सनातन चौक निवासी अग्रिम मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 30 जून की रात लगभग 8-30 बजे अपनी जिम एवाल्व फिटनेश में था। तभी उसके दोस्त इहान धोंधिया ने उसे फोन कर कुछ काम से ट्रायंगेल पार्क के पास बुलाया। वह अपनी मोपेड से ट्रांगेल पार्क विजयनगर पहुंचा। मौके पर अचानक से जीत मिश्रा अपने अन्य 13-14 साथियों के साथ में आकर गाली गलौज करते हुये अपने पास रखे किसी बंदूक का बट उसके मुंह में मारा। अन्य लोगों ने चाकू से हमलाकर सिर, जांघ में चोट पहंुचा दी। बेसबाल के डंडे, बेट से मारकर हाथ पैर व शरीर में चोट पहुंचाये। जीत ने कहा कि इसे गाड़ी में बैठाकर ले चलो। जीत के 2 साथी उसे गाड़ी में बैठाकर अंहिसा चौक तरफ ले जा रहे थे। शैल्बी अस्पताल के सामने वह गाड़ी से कूदकर अंदर तरफ भागा। उन लोगों ने असपताल के अंदर मारपीट किये। वह अस्पताल के अंदर घुस गया, तो सभी वहां से भाग गये। उसने अपने पिता को फोन पर घटना के बारे में बताया था।
