khabar abhi tak

मदनहल की बजरंग नगर पहाड़ी पर बम लेकर घूम रहा था कुख्यात बदमाश, पुलिस को देखते ही देने लगा धमकी, घेराबंदी में पकड़ा गया

जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत मदनमहल बजरंग नगर पहाड़ी पर बम लेकर घूम रहे बदमाश अतुल साहू को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा है, जब वह वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस को देखते ही बदमाश ने पुलिस को धमकाना शुरु कर दिया। लेकिन घेराबंदी में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सुअरमार बम बरामद किए है। 

                                       पुलिस के अनुसार मदनमहल में दरगाह के समीप बजरंग नगर पहाड़ी के आसपास रहवासी क्षेत्र में कुख्यात बदमाश अतुल साहू देर रात सुअरमार बम लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। इस बात की खबर मिलते ही गढ़ा पुलिस की टीम पहाड़ी पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अतुल साहू ने पुलिस को बम दिखाते हुए धमकाना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब पुलिस आगे बढ़ी तो भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए अतुल साहू को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने अतुल पिता राजकुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा के कब्जे से दो सुअरमार बम बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि अतुल साहू शातिर बदमाश है, जिसपर पहले से ही आम्र्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 3 अपराध पंजीबद्ध है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak