जबलपुर। हर हफ्ते होने वाली पुलिस की जनसुनवाई में जनबच्चों सहित लोग पहुंच रहे हैं। जनसुनवाई में आने वाले लोगों की संख्या भी आधा सैकड़ा पार हो रही है, जिससे जाहिर है कि कहीं न कहीं लोगों को पुलिस थानों और चौकियां से राहत नहीं मिल पा रही है।
मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने 62 लोगों की फरियाद सुनी।आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओ में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे। अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़, अनु बेनिवाल़, जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
