khabar abhi tak

जबलपुर में गुंडा टैक्स न देने पर बदमाशों ने चलाए बम, रांझी क्षेत्र में घटना से दहशत

 

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत गांधी चौक रांझी में गुंडा टैक्स न देने पर अनिल श्रीपाल की दुकान पर बमों से हमला कर दिया। बम के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने देखा कि अनिल श्रीपाल की दुकान की शटर क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविदास नगर रांझी निवासी अनिल श्रीपाल उम्र 42 वर्ष की गांधी चौक पर श्रीपाल नाम से किराना की दुकान है। बीती रात 11 बजे के लगभग अनिल अपनी भाई संजय श्रीपाल के साथ दुकान पर बैठा था। इस दौरान मानेगांव निवासी मोनू शुक्ला एवं विवेक कोल आये मोनू शुक्ला कट्टा लहराते हुए आए, जिन्होने धमकी देते हुए कहा कि दुकान चलाना है तो 5 हजार रुपए हफ्ता देना होगा। अनिल के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए चले गए, कुछ देर बाद लौटकर आए और दुकान पर बमों से हमला करना शुरु कर दिया। बम के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं ही दिखाई दे रहा था। वहीं बदमाश मोटर साइकलों से भागते दिखाई दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों मं दहशत व्याप्त रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak