khabar abhi tak

' दारू की बोतल दे, नहीं तो गोली मार दूंगा ', खमरिया शराब दुकान में ' बबलू ' का हंगामा

 


जबलपुर।
खमरिया की शराब दुकान में बीते दिवस जमकर हंगामा हुआ। दुकान पर बबलू यादव कार से पहुंचा था और शराब देने पर दबाव बना रहा था, जब सेल्समेन ने शराब की बोतल नहीं दी तो उसने गोली मार देने की धमकी देते हुए दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की और भाग गया।

खमरिया पुलिस ने बताया कि खमरिया शराब दुकान का सेल्समेन उमरिया निवासी टिंकू कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शराब दुकान खमरिया में सेल्समेन का काम करता है। 24 जुलाई की दोपहर लगभग 12-45 बजे वह दुकान में था। तभी बबलू यादव अपनी कार क्रमांक एमपी 04 सीएन 2701 से आकर कार को दुकान के किनारे खड़ी कर दुकान के सामने आकर शराब पीने के लिये पेसों की मांग करते हुये शराब की बाटल मांगने लगा। उसने पैसे व शराब देने से मना किया तो गाली गलोज करते हुये गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते हुये दुकान का गेट खोलकर अंदर आकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर गाल, पीठ में चोट पहुंचा दी। दुकान के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak