khabar abhi tak

' मामे दा ढाबे ' पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था हथियारों का सौदागर


जबलपुर।
सिहोरा के मामे दा ढाबे के पीछे ग्राहक का इंतजार कर रहे एक हथियारों के सौदागर को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस दल ने आरोपी के कब्जे से 4 देशी कट्टे के साथ जिंदा दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को यह कट्टे ज्वालामुखी में रहने वाले एक व्यक्ति से बेचने के लिए लिया जाना बताया है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हडहा मोहल्ला निवासी भानू तिवारी को देशी कट्टों के साथ पकड़ा गया है। यह मामे दा ढाबा के पीछे किसी को देने जाने के बारे में किसी व्यक्ति से कह रहा था। मुरूम खदान के पास सिलौड़ी रोड में दबिश में पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम भानू तिवारी बताया। तलाशी लेने पर 4 नग देशी कट्टा तथा 2 कारतूस रखे मिले। आरोपी से देशी कट्टा एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर ज्वालामुखी निवासी स्वयं चौबे द्वारा देशी कट्टा एवं कारतूस बेचने के लिये देना बताया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak