khabar abhi tak

बैंक पहुंचा तब पता चला खाता खाली


जबलपुर।
एक व्यापारी को उसके साथ जालसाजी किए जाने का उस समय पता चला जब वह बैंक पहुंचा और पासबुक में लेखा-जोखा ठीक करवा रहा था। व्यापारी के खाते से 7 दिनों के भीतर पैसे निकाल लिए गए, जिसका उसे पता नहीं चला था। यह मामला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस सायबर टीम की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

लार्डगंज पुलिस के मुताबिक शताब्दीपुरम फेस-2 निवासी सुनील दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अतुल विहार राईट टाउन में श्रीजी एसोसियेट के नाम से सीमेंट का व्यवसाय करता है। उसका खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मालवीय चौक में है। 17 जुलाई को सुबह लगभग 11-30 बजे अपनी बैंक पासबुक में एंट्री कराने गया था। एंट्री कराने के बाद पासबुक को चैक किया पता चला कि 10 जुलाई से 16 जुलाई के बीच कुल 1 लाख 87 हजार 472 रूपये धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिये गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak