जबलपुर। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चतुरमास विश्राम की बेला में 4 माह के लिए चातुर्मास विश्राम शुरू हो गया है। बुधवार को हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक स्वामी रामचंद दास का गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। संकीर्तचार्य सुरेश विश्वकर्मा के सानिध्य में आसाढ पूर्णिमा पर नर्मदा स्वर्ण कलश की भगवान राधा कृष्णा लड्डू गोपाल तुलसी मैया की एक साथ 108 परिक्रमा संकीर्तन करते हुए की गई।
भक्तों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया एवं नर्मदा स्वच्छ रहने इसकी कामना की। नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं परिक्रमा अध्यक्ष डॉ सुधीर अग्रवाल परिक्रमा संरक्षक सुषमा शंकर पटेल, सह संकीर्तनचार्य श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, मनोज गुलाबबानी, दुर्गा पटेल, शिव कुमार पटेल, कैलाश विश्वकर्मा उपस्थित थे।