khabar abhi tak

बिना रॉयल्टी नर्मदा की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त, मालिक पर भी केस दर्ज,देखें वीडियो

 




जबलपुर
। बरगी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान व्हीकल मोड़ बरगी नगर में एक स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली को घेराबंदी कर रोका गया, जिसमें अवैध रूप से चोरी की रेत लोड थी। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक रामस्वरूप भूमिया उम्र 46 वर्ष निवासी बसहा ने कबूल किया कि वह यह रेत नर्मदा नदी के बसही घाट से चोरी कर बेचने के लिए ले जा रहा था। चालक ने बताया कि उसने यह वाहन हिनौता निवासी मालिक कौशल पटेल से किराए पर लिया था, लेकिन उसके पास किराए या रॉयल्टी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और रेत को जब्त कर चालक रामस्वरूप और मालिक कौशल पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(5), 3(5), खान खनिज अधिनियम की धारा 4/21 और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​घाटों से अवैध उत्खनन करने वालों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

​थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली। पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी संदिग्ध ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जब ट्राली की जांच की गई, तो वह पूरी तरह रेत से भरी पाई गई। आरोपी चालक मौके पर रॉयल्टी की कोई भी वैध रसीद पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भैयालाल वर्मा और सैनिक दिलीप तिवारी का विशेष योगदान रहा।

​फरार वाहन मालिक को पकड़ने के लिए दबिश दे रही पुलिस

​चालक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान ट्रैक्टर मालिक कौशल पटेल को पकड़ने पर है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नदियों के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध रूप से प्राकृतिक संपदा की चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak