जबलपुर। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने अमेरिका में भारतीय ध्वज तिरंगे का कथित अपमान पर उग्र विरोध करते हुए मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया। युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति अपनी भावनाए्र व्यक्त की।
प्रदर्शन में युवाओं ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। किसी भी देश में भारतीय ध्वज का अपमान भारतीय नागरिकों की भावनाओं को आहत करता है। युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। युवाओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, अविनाश गोस्वामी, आदित्य साहू, यशराज मौर्य, सुमित शर्मा, अश्विनी गुप्ता, धीरज शर्मा, करण तिवारी, क्षितिज गनवीर, राहुल झरिया, ललित केवट, सुजल झरिया, श्रेयांश, शिवम उपस्थित रहे।
