khabar abhi tak

जबलपुर की नागा घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, लोहा लेकर जा रहा था मंडला, कंडक्टर, ड्राइवर को आई गंभीर चोटें

जबलपुर। बरेला थानान्तर्गत नागाघाटी पर आज फिर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक व परिचालक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। हादसा उस वक्त हुआ है जब चालक लोहे की सरिया लेकर मंडला जा रहा था। दुर्घटना में घायल चालक व परिचालक को आसपास के लोगों ने उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। 

                               बताया गया है कि आज दोपहर एक बजे के लगभग जबलपुर से लोहे की सरिया लेकर मंडला जाने निकला ट्रक जब नागाघाटी से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए हाइवा को साइड देने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक में भरा लोहा सड़क किनारे बिखर गया। सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते लोहे की सरिया सड़क पर बिखर गई थी, जिससे जाम के हालात निर्मित हो गए। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराया, वहीं सरिया को स्थानीय लोगों की मदद से अलग कराया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak