khabar abhi tak

रेलवे कलाकारों ने स्टेशन पर किया नुक्कड़ नाटक, दिया नशा के दुष्प्रभाव का संदेश

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सांस्कृतिक अकादमी के कालाकारों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. इस मंचन के माध्यम से यात्रियों, रेल कर्मचारियों को नशा के कुप्रभाव का संदेश दिया.

डीआरएम कमल कुमार तलरेजा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी शची पति नंदन के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों के द्वारा रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई, जिसमें कलाकार आत्मानंद श्रीवास्तव, अनिल पाली, रजनीश यादव, ज्ञानेश पसारिए, पूजा बिष्ट, दुर्गेश ठाकुर, मयंक द्विवेदी द्वारा नशे के कुप्रभाव के द्वारा जनहित में संदेश दिया गया. इस मंचन की यात्रियों के द्वारा जमकर सराहना की गई. इस अवसर पर संजीव सिंह एव रविंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak