बताया गया है कि पिछले कई दिनों ने केन्ट क्षेत्र में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है। घरों से लेकर सार्वजनिक नलों में भी पानी नहीं आ रहा है। पीने तक के पानी की समस्या आन खड़ी हुई है, इसके बाद भी केंट बोर्ड के अधिकारी समस्या का समाधान करने की वजह हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। जिसके चलते कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़ी संख्या में केन्ट आफिस की ओर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बढ़ गए, यहां पर जैसे ही उन्होने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया, जिसपर क ार्यकर्ताओं ने आफिस के बाहर ही मटके फ ोडऩे शुरु कर दिए। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और मटके फोड़कर चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द पानी नहीं आता है, तो उग्र आंदोलन सड़क पर उतर कर किया जाएगा।