जबलपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक ली जाए। मौके पर जो भी इश्यू आये, उसका सम्बंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल करायें निराकरण कराएं। संवेदनशील इलाकों में फिक्स प्वाईंट लगाए जाएं।
पुलिस कन्ट्रोल रूम में इस बैठक में एसपी उपाध्याय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी रहे। बैठक में एसपी ने कहा कि आने वाले कुछ दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। थाना स्तर पर बैठकर ली जा रही है, उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें।
जुलूस के मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हुये जुलूस के मार्ग में अच्छी साफ सफाई एवं लाईट की व्यवस्था हो यह सम्बंधित विभाग से चर्चा कर सुनिश्चत करें, साथ ही यदि कोई तार कम उंचाई पर है तो उसे व्यवस्थित करायें। जहां-जहां पहले विवाद हुये है, ऐसे स्थानों पर निगाह रखें। क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जायेगे, जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाया जाये। पुलिस के वाहनों में बलवा ड्रिल सामाग्री, टियर गैस, टार्च, वीडियो कैमरा आवश्यक रूप से रखें, वाहन का पीए सिस्टम चालू हालत मे हो यह सुनिश्चित करें। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें।
