मंडला। नैनपुर के ग्राम सूभेवाड़ा के पास एक 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा सड़क पार कर रहे कुछ लोगों को बचाने के चक्कर में हुआ है।
बताया गया है कि एम्बुलेंस में सवार दो लोग मरीजों को छोड़कर नैनपुर के लिए रवाना हुए, जब वे ग्राम सूभेवाड़ा से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान कुछ लोग अचानक सड़क पर आ गए, जिन्हे बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और एम्बुलेंस अनियंत्रि होकर पुलिया से गिर गई। हादसे को देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए एक घायल अमरु को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर अमरु की हालत नाजुक बनी हुई है।
Tags
mandla