जबलपुर। संकल्प संगठित परिवार के सेवाधारियों ने ताजी घास काटकर बेजुबानों को खिलाई। परिवार के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि एक ओर जहां सफाई की जाएगी वहीं ताजी घास से बेजुबानों को पेट भरा जा सकेगा। संकल्प संगठित परिवार के सदस्यों ने एक अभियान के तहत बेजुबान जीवों और गौमाता की निःस्वार्थ भाव से सेवा की।
परिवार के इस अभियान के तहत सदस्यों ने न केवल सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों को बल्कि गौशाला पहुंचकर भी गौमाता को हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान सेवा का एक अनुपम उदाहरण तब देखने को मिला जब संस्था के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से हासिया चलाकर चारा काटा और गौमाता को परोसा।
गौ सेवा के साथ-साथ प्रकृति के अन्य छोटे-बड़े जीवों का भी पूरा ख्याल रखा गया। संकल्प संगठित परिवार द्वारा जलाशयों में जाकर मछलियों को दाना डाला गया। चींटियों के लिए भोजन दाना की व्यवस्था की गई। क्षेत्र के बाहरी व बेसहारा कुत्तों को बिस्किट खिलाए गए। संस्था की संचालिका प्रिया यादव ने बताया कि संकल्प संगठित परिवार का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि हम अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर इन बेजुबानों की सुध लें। भविष्य में भी हमारी संस्था द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस सेवाकार्य में संस्था की चांदनी ताम्रकार, विद्या केवट, नीलम जैन, सचिन गुप्ता, सुरभि जैन के साथ गढ़ा बाजार व्यापारी संघ के राजेश प्रिंसी, दिनेश गरहेटे, डीके उपाध्याय, हेमंत शर्मा, साई बाबा, मदन माली, अनुराग पटेल, अग्रिम जैन, पाई लाल साहू, उमेश उपाध्याय, किशन पटेल, बसंत कोरी ,का सहयोग रहा।


