जबलपुर। गोरखपुर में रहने वाली एक पत्नी ने मायके से ससुराल आने से मना कर दिया। पत्नी के वियोग में व्यथित पति घर तो लौट आया लेकिन वह अपने कमरे में फंदे पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्तेश्वर निवासी राकेश विश्वकर्मा ने सूचना दी कि वे तीन भाई हैं। बडे भाई दिलीप विश्वकर्मा के दो लडके हैं। उनका बडा लडका जय विश्वकर्मा वह स्कूल बैन चलाता था। उसकी शादी मदनमहल मे किरन के साथ करीबन 4 वर्ष पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नही थी। पत्नी किरन उनके साथ नही रहती थी। वह अपने मायके मे रह रही थी। 28 जून को वह अपने ससुराल किरन को लेने के लिए गया था। किरन उसके साथ नहीं आई। जय घर लौट आया था। सोमवार सुबह करीबन 6 बजे जय को जगाने के लिए उसके कमरे गया। बाहर से अवाज लगाया तो वह दरवाजा नही खोला। दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि अपने विस्तर के उपर लगे पंखे से गले मे चुनरी बांधकर फंदे पर लटक रहा था। जय की मृत्यु हो गयी थी।