khabar abhi tak

जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री वाहनों के काफिले के साथ शहर घूमे, फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

 

जबलपुर। मोदी सरकार में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राज्यमंत्री जितिन प्रसाद आज जबलपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होने वाहनों के काफिले के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री के वाहनों का काफिला शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 

                                  केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की, इस दौरान उनके साथ 14 वाहनों का काफिला साथ चलता रहा, जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक व प्रोटोकॉल से जुड़े वाहन शामिल थे। केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री के काफिला देखकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर भी शुरु हो गया। जिसने भी काफिला देखा तो यही कहता रहा कि एक ओर तो सरकार आम लोगों से ईंधन बचाने और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की अपील करती है। दूसरी ओर मंत्रीजी के साथ वाहनों का काफिला चल रहा है। केन्द्रीय मंत्री वाहनों के काफिले के साथ रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि करीब 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की संरचना उन्होंने सालों पहले अमेरिका यात्रा के दौरान देखी थी और अब उसी स्तर का फ्लाईओवर जबलपुर में देखने को मिला है। उनके मुताबिक यह परियोजना शहर की पहचान बदलने के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में देश में सड़क, रेल, हवाई और शहरी अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी नई नीतियों पर भी काम कर रही है, जिनका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak